Football

बंगाल की शुभेंदु सरकार में दिखी BJP की सोशल इंजीनियरिंग, ब्राह्मण से लेकर मतुआ-राजवंशी के तक, सबको साधने की कोशिश

Share:

West Bengal BJP Plan: BJP ने नई टीम के जरिए साफ संकेत दिया है कि अब बंगाल में पार्टी सिर्फ ध्रुवीकरण नहीं बल्कि सोशल इंजीनियरिंग और क्षेत्रीय संतुलन के दम पर लंबी राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी में है.

बंगाल की शुभेंदु सरकार में दिखी BJP की सोशल इंजीनियरिंग, ब्राह्मण से लेकर मतुआ-राजवंशी के तक, सबको साधने की कोशिश

पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार बीजेपी ने सत्ता हासिल कर इतिहास रच दिया है. ममता बनर्जी के लंबे समय से मजबूत माने जाने वाले गढ़ को ध्वस्त करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रामाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी ने इस नई टीम के जरिए साफ संकेत दिया है कि अब बंगाल में पार्टी सिर्फ ध्रुवीकरण नहीं, बल्कि सोशल इंजीनियरिंग और क्षेत्रीय संतुलन के दम पर लंबी राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी में है.

भद्रलोक और माहिश्य समीकरण पर बीजेपी का दांव
बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाकर बंगाल के भद्रलोक वर्ग और माहिश्य समुदाय दोनों को साधने की कोशिश की है. शुभेंदु एक प्रभावशाली ब्राह्मण परिवार से आते हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक ताकत पूर्वी मेदिनीपुर के माहिश्य समाज में मानी जाती है. बीजेपी ने उनके जरिए सवर्ण, बौद्धिक और पारंपरिक नेतृत्व वर्ग को संदेश दिया है कि सत्ता अनुभवी और जमीनी नेता के हाथों में है.

मतुआ वोट बैंक को साधने की रणनीति
दक्षिण बंगाल में निर्णायक भूमिका निभाने वाले मतुआ समुदाय को साधने के लिए बीजेपी ने अशोक कीर्तनिया को मंत्री बनाया है. उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा नदिया जिलों में मतुआ समाज का बड़ा प्रभाव है. बीजेपी ने CAA के बाद अब सत्ता में हिस्सेदारी देकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि मतुआ समुदाय सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि सत्ता का भागीदार भी है.

राजवंशी चेहरों से उत्तर बंगाल को साधने की कोशिश
उत्तर बंगाल लंबे समय से उपेक्षा का आरोप लगाता रहा है. बीजेपी ने निशीथ प्रामाणिक को मंत्री बनाकर राजवंशी समुदाय को बड़ा प्रतिनिधित्व दिया है. इसके जरिए पार्टी ने कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और दिनाजपुर जैसे इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई है.

जंगलमहल और आदिवासी वोटरों को साधने का प्रयास
पुरुलिया, बांकुरा और झाड़ग्राम जैसे क्षेत्रों में बीजेपी को आदिवासी समाज का मजबूत समर्थन मिला था. खुदीराम टुडू को मंत्रिमंडल में शामिल कर बीजेपी ने जंगलमहल के आदिवासी वोटरों को बड़ा संदेश दिया है. पार्टी इसे आदिवासी सम्मान और विकास से जोड़कर पेश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *