किशनगढ़बास नगर पालिका की कमान अब चेयरमैन विश्वास के हाथ, विकास का संकल्प लेकर संभाला पदभार
पूजा-अर्चना के साथ ग्रहण किया कार्यभार, बोले—साफ-सफाई, लाइट, सड़क और जाम की समस्या का होगा समाधान
किशनगढ़बास 24 सितंबर। नगरपालिका किशनगढ़बास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट विश्वास यादव (डब्बू) ने गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव सहित नगरपालिका की उपाध्यक्ष कंचन मनीष लाख्याणी, नवनिर्वाचित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं शहरवासियों की मौजूदगी रही। पदभार ग्रहण करने से पहले विश्वास यादव ने पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वास यादव को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया और गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में नगर परिषद खैरथल के नवनिर्वाचित सभापति विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, नगरपालिका कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पदभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट विश्वास यादव ने किशनगढ़बास की जनता का आभार जताते हुए शहर के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई, लाइट व्यवस्था, सड़क व्यवस्था और जाम की समस्या के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आमजन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना और नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि शहर को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने के लिए नियमन के अनुसार कॉलोनियों को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में आमजन की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी और शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, नगर परिषद खैरथल के नवनिर्वाचित सभापति विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) सहित किशनगढ़ बास की वाईस चैयरमैन कंचन मनीष लाख्याणी एवं सभी नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाडा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष उमेश कान्त वशिष्ठ,मनोज मित्तल,खैरथल मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मोठूका मण्डल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, मण्डल उपाध्यक्ष तेजसिंह सैनी,महामंत्री जयसिंह सरदार, कार्यालय मंत्री संदीप वलेचा, हेमेंद्र चौधरी, विनोद मिश्रा, प्रकाश प्रजापत, ईश्वर गुर्जर, योगेश कररीवास, छोटे लाल यादव, विक्की गुप्ता, मनीष लाख्याणी, अजय योगी, पं. भोलाराम शर्मा, कुंजीलाल अग्रवाल, मानसिंह यादव, अशोक सैनी पीएल, सुरेश यादव, प्रदीप संगवैया, विजय पप्पी, रामस्वरूप कालू, जेपी गुर्जर, जगदीश शर्मा , मातौर निवासी समाजसेवी राजीव चौधरी, सोनू यादव, सोमवीर सेन,गुलशन कौशिक, कृष्णा चौधरी सहित सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, नगरपालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।








