Banner Top
Tuesday, August 11, 2026

अलवर: एक रात में दो दर्जन दुकानों के ताले तोड़े, लाखों की चोरी से व्यापारियों में मचा हड़कंप

खैरथल शहर में बीती रात तीन नकाबपोश चोरों ने एक साथ दो दर्जन दुकानों के ताले तोड़ दिए. चोर लाखों की नगदी और सामान लेकर फरार हो गए. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. चोरी से व्यापारियों में गुस्सा है और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

अलवर जिले के खैरथल तिजारा में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. शहर के सिनेमा हॉल रोड, पुरानी अनाज मंडी और आदर्श मार्केट सहित मुख्य बाजार में करीब दो दर्जन दुकानों के ताले तोड़ दिए गए. चोर शटर तोड़कर दुकानों में घुसे और लाखों की नगदी और सामान चोरी कर ले गए.

घटना की जानकारी सुबह तब मिली जब दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे. दुकानों के टूटे ताले और सामान बिखरा देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. चोरी की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई और व्यापारियों में हड़कंप मच गया. कई दुकानों से 5 हजार, 10 हजार और एक दुकान से करीब 20 हजार रुपए तक की नगदी चोरी हुई है. इसके अलावा चोर दुकानों से कीमती सामान भी पार कर गए.

चोरों ने दो दर्जन दुकानों के ताले तोड़े

बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश चोर पूरी वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है. व्यापारियों का कहना है कि शहर में गश्त नहीं होती और पुलिस लापरवाह है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही चोर नहीं पकड़े गए और बाजार में सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो वे आंदोलन करेंगे. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Banner Content
Tags: , ,

Related Article

0 Comments

Leave a Comment

Advertisement

Trulli

Advertisement

Trulli

Advertisement

Trulli

RECENTPOPULARTAG

Social

RECENT POSTS