राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरातटाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 47 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली. इस बार उन्होंने सि
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरातटाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 47 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली. इस बार उन्होंने सिर्फ आक्रामक नहीं बल्कि जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी भी दिखाई. उनकी पारी की बदौलत RR ने 214 रन बनाए. साथ ही वैभव ने IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने समेत कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि इस बार उनकी पारी सिर्फ ताबड़तोड़ शॉट्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें संयम, समझदारी और मैच सिचुएशन के हिसाब से खेली गई जिम्मेदार बल्लेबाजी भी देखने को मिली.

COMMENTS