Banner Top
Tuesday, August 11, 2026

ट्रैक्टर किराए का विवाद, खेत में झगड़ा और खूनी साजिश… पिता ने सोते हुए बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला

गुजरात के महीसागर जिले के संतरामपुर के अंबा गांव में ट्रैक्टर किराए के विवाद के बाद पिता ने सोते हुए बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता रमेशभाई मालीवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें रिश्तों के कत्ल की ये पूरी कहानी.

गुजरात के महीसागर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने मामूली विवाद के बाद अपने ही बेटे की सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

यह सनसनीखेज वारदात महीसागर जिले के संतरामपुर तालुका के अंबा गांव की है. जानकारी के अनुसार, खेती के काम में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर के किराए को लेकर पिता रमेशभाई मालीवाड़ और बेटे अरविंद के बीच विवाद हो गया था. शुरुआत में यह केवल कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर झगड़े में बदल गया. इसी विवाद ने बाद में एक भयावह रूप ले लिया.

पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान गुस्से में बेटे अरविंद ने अपने पिता रमेशभाई मालीवाड़ पर लाठी से हमला कर दिया था. हालांकि उस समय आसपास के लोगों और हालात के कारण मामला शांत हो गया. दोनों अपने-अपने काम में लग गए और किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इतनी बड़ी घटना का कारण बन जाएगा. बाहर से मामला शांत दिख रहा था, लेकिन आरोपी पिता के मन में बदले की भावना बनी रही.

बताया गया कि झगड़े के तुरंत बाद पिता ने कोई हमला नहीं किया. उसने इंतजार किया और मौका मिलने पर बेटे की हत्या की साजिश रच डाली. जब अरविंद घर में खाट पर गहरी नींद में सो रहा था, तब आरोपी पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सोते हुए बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी ने कुल्हाड़ी से बेटे के सिर, चेहरे और छाती पर कई जानलेवा वार किए.

हमला इतना बर्बर था कि अरविंद को संभलने तक का मौका नहीं मिला. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस निर्मम हत्याकांड ने पूरे गांव को सन्न कर दिया और लोगों के बीच डर और आक्रोश का माहौल बन गया.

ग्रामीणों का कहना है कि जिस पिता ने कभी बेटे की उंगली पकड़कर उसे चलना सिखाया, स्कूल भेजा और जीवन के संस्कार दिए, उसी पिता द्वारा बेटे की हत्या की घटना बेहद दर्दनाक है. इस वारदात ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया. लोग इस घटना को रिश्तों के टूटते विश्वास का दुखद उदाहरण बता रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की बहन सुमित्राबेन तुरंत संतरामपुर पुलिस थाने पहुंचीं. उन्होंने अपने ही पिता रमेशभाई मालीवाड़ के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की.

जांच के दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही घटनास्थल से जरूरी सबूत भी जमा किए गए. शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता रमेशभाई मालीवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर ली गई है.

महीसागर के डिप्टी एसपी ने बताया कि पिता और बेटे के बीच ट्रैक्टर के किराए को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हत्या की वजह बन गया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने वारदात की पूरी योजना कैसे बनाई. साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस दर्दनाक वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गुस्से और पारिवारिक विवादों को समय रहते संभालना कितना जरूरी है.

Banner Content
Tags: ,

Related Article

0 Comments

Leave a Comment

Advertisement

Trulli

Advertisement

Trulli

Advertisement

Trulli

RECENTPOPULARTAG

Social

RECENT POSTS